ऐतिहासिक प्राचीन बुद्धेश्वर मंदिर चौराहे पर अवैध अतिक्रमण से लोग बेहाल

शिवांशु

अवैध अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रही

लखनऊ। लगातार सख्त निर्देशों के बाद भी जाम और अवैध अतिक्रमण से निजात नहीं मिल पा रही है। बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले आटो,टेंपो और ई-रिक्शा से बुद्धेश्वर चौराहे की सूरत बिगाड़ रहे हैं। चौराहे पर पूरे दिन यातायात व थाने की पुलिस टीम मौजूद रहती हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती है।

अभियान के दौरान दिखाने की कार्रवाई

लोगों को रोजाना जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। चौराहे पर जिम्मेदार विभाग के अधिकारी सिर्फ अभियान के दौरान दिखाने की कार्रवाई करते हैं। जिसे बाद फिर वही हाल हो जाता है। कभी-कभी तो राहगीरों से मारपीट की नौबत तक आ जाती है। यहां पर ना तो यातायात नियमों का पालन होता है ना ही पार्किंग के इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और नगर निगम की टीम भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कोई कार्यवाही भी नहीं करती है।
ऐतिहासिक प्राचीन बुद्धेश्वर मंदिर चौराहा शहर के प्रमुख चौराहा में शामिल है इस चौराहे पर प्रतिदिन बांगरमऊ,उन्नाव, कानपुर एवं शहर के अंदर जाने के लिए जाने के लिए हजारों गाड़ियां गुजरती हैं। लकिन अवैध अतिक्रमण के चलते यहां पर कई घंटे जाम लगा रहता है। जाम का एक मुख्य कारण बेतरतीब ढंग से खड़े वाहन एवं अवैध बस स्टैंड मुख्य कारण है। जिससे रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है।
ई-रिक्शा चालक ज्यादातर उलटी दिशा में निकलते हैं। मनमाने ढंग से ही बीच रोड पर सवारियां उतरते हैं और भरते हैं जो जाम का मुख्य कारण है। चौराहे पर ठेले व अन्य दुकानों ने अतिक्रमण कर रखा है मुख्य सड़क पर ठेले वाले अपनी दुकान लगाते हैं। इससे लोगों व कांवरियों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इस संबंध में टीएसआई राहुल कुमार वर्मा ने बताया कि इस संबंध में नगर निगम जोन 6 के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है मंगलवार व बुधवार को नगर निगम के द्वारा अवैध अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा। जिससे आम जनमानस को जाम जैसी गंभीर समस्या से निजात मिलेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button