गोल्ड लोन फ्राड में बैंक मैनेजर गिरफ्तार

फेडरल बैंक गोल्ड लोन फ्राड

लखनऊ। महाराष्ट्र के जनपद ठाणे में फेडरल बैंक गोल्ड लोन फ्राड में फरार चल रहे बैंक मैनेजर को  एसटीएफ ने लखनऊ जनपद के गोमती नगर से गिरफ्तार कर लिया।

जनपद थाणे महाराश्ट्र पुलिस ने एसटीएफ से सहयोग मांगा

पुलिस उपाधीक्षक प्रमेश कुमार शुक्ला  ने बताया की वर्ष 2023 में फेडरल बैंक, मीरा रोड, थाना ठाणे, जनपद ठाणे, महाराष्ट्र में 2.5 करोड़ का गोल्ड लोन फ्राड करने की घटना हुयी थी। जिसमें बैंक का ब्रांच मैनेजर वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु जनपद थाणे महाराश्ट्र पुलिस ने एसटीएफ से सहयोग मांगा था। जिसके क्रम में निरीक्षक संतोश कुमार, मु0आ0 मुनेन्द्र सिंह, वीर प्रताप व यशवंत की टीम अभिसूचना संकलन की कार्यवाही कर रही थी।
अभिसूचना संकलन के माध्यम से ज्ञात हुआ कि वांछित अभियुक्त गिरजा शकर तिवारी निवासी कुवंरपुर, थाना मछली शहर जनपद जौनपुर जो खेवली हसनपुर, थाना शुशांत गोल्फ सिटी में मौजूद है और कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर मुखबिर की निशानदेही पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

फेडरलबैंक महाराष्ट्र में ब्रान्च मैनेजर

गिरफ्तार अभियुक्त गिरजा शकर तिवारी ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्ष 2009 से विभिन्न बैंक एवं इंष्योरेंस कम्पनियों में पदस्थ रहा था। दिसम्बर 2021 से फेडरलबैंक महाराष्ट्र में ब्रान्च मैनेजर के पद पर पदस्थ रहते हुए, ग्राहको से कम ब्याज दर पर गोल्ड लोन देने हेतु गोल्ड जमा करवाता रहा, परन्तु उस गोल्ड को बैंक में जमा न करके अपने पास ही रखे रहा। गोल्ड लोन की धन राशि भी ग्राहकों स्वंय के स्तर पर ही दी गयी।
जिसके बाद में गोल्ड सहित गायब हो गया। उसने बताया  कि उसने गोल्ड को बेंच कर प्रापर्टी में निवेश किया था। वह ट्रोनिका प्रापर्टी सोल्यूषन प्रा0 लि0 के नाम से प्रापर्टी का काम करता था। इस प्रकार इसने लगभग 2.5 करोड़ रूपये का गोल्ड लोन फ्राड किया था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button