मिठाई की दुकान का ताला तोड़ कर चोरी

लखनऊ। चोरो ने मिठाई की दुकान का ताला तोड़ कर नकदी समेत मिठाईयाँ व नमकीन चोरी कर ली। पुलिस छानबीन कर रही है।
कृष्णा नगर क्षेत्र के पंण्डित खेडा निवासी गोवर्धन लाल के अनुसार उसकी पंडित खेडा स्थित भुईयन माता मन्दिर के निकट श्रीराम राम स्वीट्स एवं नमकीन दुकान है।शुक्रवार रात दुकान बंद कर घर चला गया था। इस दौरान चोरो दुकान का ताला तोड़ कर गल्ले में रखे 20 हजार् रूपये की नकदी समेत स्वीट्स, चाकलेट नमकीन चोरी कर फरार हो गए। कृष्णा नगर पुलिस के अनुसार घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चोरों के फुटेज तलाशे जा रहे हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button