निर्वाचन की नवीन डिजिटल पहल ’उत्तरा’ का हुआ विमोचन

 

प्रदेश के मतदाताओं को जागरूक करेंगी ’उत्तरा’
लखनऊ। बुधवार को एक नवीन डिजिटल पहल ’उत्तरा’ का विमोचन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी  नवदीप रिणवा ने बताया की ’उत्तरा’, एक डिजिटल शुभंकर, जिसका उद्देश्य मतदाताओं को चुनाव से संबंधित जानकारी प्रदान करना और उनके प्रश्नों का समाधान करना है, सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचना है।

यह भी पड़े-तृतीय चरण की 10 लोकसभा क्षेत्रों के लिए चुनाव मैदान में 100 प्रत्याशी 

इस डिजिटल शुभंकर के माध्यम से, मतदाता एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और यूट्यूब पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आधिकारिक हैंडल्स के जरिए अपने प्रश्न पूछ सकेंगे। ’उत्तरा’ प्रत्येक दिन डिजिटल वीडियो के माध्यम से इन प्रश्नों के उत्तर प्रदान करेगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को अधिक से अधिक जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करना है।

यह भी पड़े –चतुर्थ चरण की 13 लोकसभा क्षेत्रों के लिए 45 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा
’उत्तरा’ के विमोचन के साथ, उत्तर प्रदेश में मतदाता जागरूकता और डिजिटल संवाद में एक नया अध्याय जुड़ गया है। इस अभिनव प्रयास से  मतदाताओं की जिज्ञासाओं का डिजिटल समाधान किया जाएगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button