ट्रेनों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

लखनऊ। ट्रेनों में चोरी करने वाले दो चोरो को थाना जीआरपी चारबाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पड़े-राइफल की 750 गोलियों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी युवती को जीआरपी ने पकड़ा

पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर आपराधिक  घटनाओं को अंजाम देने वालो की गिरफ्तारी के अभियान के गठित टीम ने पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम विकास पाण्डेय व प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में दो आरोपिओं समीर निवासी लकडी मोहाल रेलवे लाइन झोपडपट्टी दिलकुशा थाना कैंट समेत अर्जन सोनकर निवासी श्रम विहार नगर गेट न0 3 मछली मण्डी झोपडपट्टी मवैया थाना आलमबाग को चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया।

शातिर किस्म के चोर

अपराध का तरीका
प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया की आरोपी बहुत ही शातिर किस्म के चोर है,जो ट्रेनों मे यात्रियो के सो जाने व ट्रेन मे चढ़ते समय यात्रियों को टारगेट कर मोबाइल,बैग आदि सामान की चोरी करते है । पूर्व मे भी कई अपराध कर चुका है व जेल जा चुके है।

यह भी पड़े-एडीजी जीआरपी की अध्यक्षता में दिया गया तीन नए आपराधिक कानूनों का प्रशिक्षण

पूछताछ का विवरण
अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हम लोग ट्रेनों मे सो रहे यात्रियों एवं ट्रेन मे चढ़ते समय यात्रियो के बैग, मोबाइल, ज्वैलरी आदि सामान की चोरी करते है। चोरी किये सामान को चलते फिरते बेच देता है। करीब 8 माह पहले ट्रेन से यात्रा कर रहे यात्री का पर्स चोरी किया था। जिसमे पैन आधार व 02 मोबाइल थे। करीब 04 महीने पहले ट्रेन मे एक पर्स चोरी किया था। जिसमे 01 मोबाइल एक चैन व रुपये थे। जिसे राहगीरो को बेच दिया था। जो पैसे मिले वह खाने- पीने मे खर्च हो गये है। मोबाइलो छुपाकर रखा था। जिसे बेचने के फिराक मे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 कृष्ण देव वर्मा, ज्ञानेश बाजपेई,राजेश कुमार मौर्या,हे0का0 घनश्याम गुप्ता, दिलीप सिंह, का0 राजन त्रिपाठी, आरपीएफ सीआईबी एएसआई अमित कुमार राय, का0 धर्मेन्द्र सिंह, आरपीएफ अमन कुमार आरपीएफ

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button