पुलिस उपाधीक्षक रेलवे ने किया जीआरपी थाना हरदोई का निरीक्षण

लखनऊ। गणतंत्र दिवस व महाकुम्भ पर सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषीकेश यादव ने जीआरपी थाना हरदोई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया।

यह भी पढ़े-राइफल की 750 गोलियों के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी युवती को जीआरपी ने पकड़ा

आगामी गणतंत्र दिवस व महाकुम्भ पर सुरक्षा के दृष्टिगत  आज पुलिस उपाधीक्षक हृषीकेश यादव ने जीआरपी थाना हरदोई का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जीआरपी थाना प्रभारी हरदोई सहित थाने के समस्त विवेचना अधिकारी मौजूद रहे। ट्रेन में चोरी व लूट आदि के अपराधों से संबंधित विवेचनाओं की प्रगति व लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई तथा महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की सुरक्षा रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के संबंध में कार्यवाही हेतु निर्देशित कर सुदृण कानून व्यवस्था बनाये रखने के सम्बन्ध में अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़े-एडीजी जीआरपी की अध्यक्षता में दिया गया तीन नए आपराधिक कानूनों का प्रशिक्षण

थाने में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, लंबित मुकदमों से संबंधित माल निस्तारण व रखरखाव तथा ट्रेनों में सघन चेकिग अभियान चलाने के साथ-साथ ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों की लगातार चेकिंग की जाये। थाने पर मौजूद समस्त कर्मचारियों की समस्याओं को सुना तथा पुलिस बल के साथ प्लेटफार्म, वेटिंग हॉल, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग आदि स्थानों का भ्रमण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button