अधिवक्ताओं की ओर से होली व ईद मिलन समारोह का आयोजन 

लखनऊ। अधिवक्ता जन सेवा समिति चिनहट की ओर से रविवार को होली मिलन व ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चिनहट देवा रोड स्थित एफजी लाॅन के सामने आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के कनिष्ठ कार्यकारिणी प्रत्याशी अमित कुमार यादव ने किया। समारोह में लखनऊ हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और लखनऊ तहसील के सैकड़ों अधिवक्ता शामिल हुए। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे से मिलकर होली व ईद मिलन की शुभकामनाएं साझा कीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बार और बेंच के बीच आपसी सामंजस्य को मजबूत व अधिवक्ताओं ने पुराने मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का संकल्प लिया। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने अपने अपने हितों को उच्च स्तर तक पहुंचाने व एक दूसरे के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलने का संकल्प लिया।

होली मिलन समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किया। होली त्योहार की भावना के अनुरूप यह आयोजन प्रेम और सौहार्द का प्रतीक बना। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य जय नारायण पाण्डेय, लखनऊ बार एसोसिएशन के महामंत्री जीतू यादव, राकेश शर्मा, अजीत यादव, समिति अध्यक्ष प्रताप नारायण यादव, सुभाष यादव, प्रकाश चंद्र यादव, संध्या सिंह,  अमित यादव, शानू सिंह, नरेन्द्र यादव, पंकज सोनी, ललित, राकेश यादव, छविराम यादव,  राघवेन्द्र श्रीवास्तव,  धर्मेन्द्र सिंह राणा, बृजेंद्र यादव मुरारी, नरसिंह नारायण पाण्डेय उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button