दिव्यांग मतदाताओं हेतु लॉंच की गयी हैण्डबुक ‘क्रासिंग द बैरियर्स’

लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं केे लिए निर्वाचन प्रक्रिया को  सुगम्य बनाये जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल कान्फ्रेंस ऑन एक्सेसिबिल इलेक्शन-2021 पर वीडियो कान्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त, सुशील चन्द्रा तथा निर्वाचन आयुक्त, राजीव कुमार, निर्वाचन आयुक्त अनुप चन्द्र पाण्डेय द्वारा सम्बोधित किया गया।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त,  सुशील चन्द्रा द्वारा दिव्यांग मतदाताओं का शतप्रतिशत पंजीकरण एवं उनको सुविधायें प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गये।  आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए अबतक किए गये कार्यो एवं उनको प्रदान की गयी सुविधायें के संबंध में प्रस्तुतीकरण किया गया।
देश के विभिन्न दिव्यांगजनों से संबंधित सिविल सोसाइटीज़ संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये तथा रचनात्मक सुझाव भी दिये गये।
इस अवसर पर आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाओं से संबंधित ‘‘क्रांसिग द बेरियर्स हैण्डबुक’’, ‘‘वोटर गाइड’’, ‘‘लेटर टू न्यू वोटर्स’’ तथा ‘‘ईवीएम-वीवीपैट’’, ‘‘वोटर हेल्पलाइन एप’’ व शो-रील से संबंधित ऑडियो-वीडियो क्रिएटिव्स, एवं ब्रेल लिपि में सॉंग बुकलेट लॉंच की गयी।
उक्त आयोजन में उत्तर प्रदेश की ओर से निर्वाचन की ब्राण्ड एम्बेसडर पर्वतारोही, पद्मश्री डा0 अरूणिमा सिन्हा के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी  अजय कुमार शुक्ला के अतिरिक्त स्पार्क सोसाइटी के अमिताभ मेहरोत्रा द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button