व्यापारियों ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ  खोला मोर्चा

ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो का होलिका दहन किया

लखनऊ।उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के तत्वाधान में व्यापारियों ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो का होलिका दहन किया।
उदय गंज चौराहे पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रांतीय चेयरमैन संजय गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजॉन, फ्लिपकार्ट व अन्य कंपनियों के पुतले बनाकर उनका होलिका दहन किया।
इस अवसर पर बोलते संजय गुप्ता ने कहा की विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण देश के परंपरागत व्यापारियों का व्यापार बुरी तरह चौपट हो रहा है, कई को अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़  गए हैं। वर्तमान में प्रदेश एवं देश के रिटेल  व्यापारियों को बहुत ही खराब स्थिति का सामना करना पड़ रहा है।
श्री गुप्ता ने कहा यह कंपनियां उत्पादों की पैकिंग एवं विक्रय मूल्यों का भी अपने हिसाब से निर्धारण  कर रही हैं उन्होंने आशंका व्यक्त करते हुए कहा
जब यह कंपनियां पूर्णतया लोगों की क्रय पद्धति में बदलाव एवं परंपरागत व्यापारियों को पूर्णतया खत्म करते हुए रिटेल व्यापार पर एकाधिकार करने में सफल हो जाएंगी तब इनका असली स्वरूप दिखेगा।
विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के पुतलो की होलिका दहन कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल,प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुप्रीत सिंह चड्ढा,नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह, नगर महामंत्री आशीष गुप्ता, राजीव शुक्ला,अमित अगरवाल,मोहित कपूर,नगर उपाध्यक्ष डॉ.साकेत चतुर्वेदी,श्याम  सुन्दर अग्रवाल,रोहित गुप्ता,विनोद अग्रवाल समेत अन्य व्यापारियों ने भाग लिया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button