तहसील प्रशासन ने पूर्व में निर्मित सुलभ शौचालय के रंगरोगन व मरम्मत का कार्य शुरू

मनोज यादव

लखनऊ। तहसील मोहनलालगंज परिसर में बना सुलभ शौचालय का टैंक ओवरफ्लो होने से आए दिन परिसर में बदबू और रास्ते में फैली गंदगी के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और रजिस्ट्री के लिए बाहर से आने वाले लोगों सहित अन्य सभी आने जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी इसके संबंध में अधिवक्ताओं और किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने नाराजगी प्रकट की थी। जिसका संज्ञान लेकर तहसील प्रशासन ने परिसर के पिछले हिस्से में बने पार्क के बगल में स्थित पूर्व में निर्मित सुलभ शौचालय की मरम्मत व रंग रोगन कार्य प्रारंभ कराया।

 

वहां पर मौजूद तहसील बार एसोसिएशन मोहनलालगंज के पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता मनोज कुमार यादव ने पुराने शौचालय को रस्सी लगाकर बैरिकेड किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि पुराने सुलभ शौचालय में पर्याप्त जगह ना होने के कारण वहां पर कार्य कराएगा संभव नहीं था।

जिस पर तहसील प्रशासन द्वारा अति आवश्यक कदम उठाते हुए पूर्व में निर्मित सुलभ शौचालय को प्रयोग में लाने के लिए रंग रोगन का कार्य कराया जा रहा है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button