गुड़िया पीटने की परम्परा तोड़ें -श्रीमहंत देव्या गिरि

लखनऊ। नाग पंचमी के अवसर पर अवध क्षेत्र में प्रचलित गुड़िया पीटने की परंपरा को लेकर मनकामेश्वर मठ मंदिर की श्रीमहंत देव्या गिरि जी महाराज ने आज कहा कि हमारी संस्कृति में कन्या को देवी मानकर पूजने का विधान है। ऐसी स्थिति में गुड़िया पीटने की परंपरा बंद करनी चाहिए और गुड़िया पूजन होना चाहिए।

मंगलवार को मनकामेश्वर मठ मंदिर में नाग पंचमी के अवसर पर असंख्य श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और नाग देवता की पूजा की। इस अवसर पर श्री महंत जी ने कहा कि भारतीय परम्परायें उदात्त हैं और लोक कल्याण के भाव से प्रेरित व संचालित होती हैं। समकालीन बदलते परिदृश्य में यदि किसी परम्परा का संवर्द्धन किया जाय तो यह सर्वथा उचित होगा। इस परिप्रेक्ष्य में मठ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीमहंत जी के विचारों को लोक सम्मत बताते हुए उसका समर्थन किया। इस अवसर पर गौरजा गिरि,किरण, ऊषा, पियूष सहित अन्य मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button