नगराम गंगा गंज जर्जर मार्ग का होगा सुंदरीकरण 

अशोक सिंह

लखनऊ। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं मोहनलाल गंज से सांसद कौशल किशोर द्वारा शुक्रवार के दिन जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गयी ।

नगराम गंगा गंज मार्ग की बदहाली का दंश झेल रहे क्षेत्र वासियों को उस समय आशा की किरण जगी जब क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर द्वारा गंगा गंज नगराम मार्ग के पुनरोद्धार एवं चौड़ीकरण कराने का आश्वासन जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हरदोइया स्थित पंचशील इंटर कालेज मे स्वागत समारोह के दौरान  दिया गया । इस अवसर पर  पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

      शुक्रवार के दिन जन आशीर्वाद.यात्रा पर निकले मोहन लाल गंज से  सांसद एवं एवं केंद्रीय राज्य मंत्री  कौशल किशोर का पंचशील इंटर कालेज हरदोइया मे जोरदार स्वागत किया गया। समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री द्वारा भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उज्वला योजना के तहत  मुफ्त गैस सिलेंडर व सौभाग्य योजना के तहत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन देकर घरों को रोशन किया गया।
इसके अलावा सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दिया इससे पहले जन आशीर्वाद यात्रा समेसी नगराम नबी नगर हुसेनाबाद होते हुए जर्जर गड्ढा युक्त नगराम गंज मार्ग से  हरदोइया पहुंची । इससे पहले नगाराम मे भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम प्यारी लोधी व समाज सेवी संदीप शुक्ला द्वारा स्वागत किया गया ।
हरदोइया स्थित स्वागत समारोह के दौरान पंचशील इंटर कालेज के संस्थापक एवं भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक  एस सी मिश्रा  सहकारी ग्राम विकास बैंक शाखा मोहन लाल गंज के पूर्व अध्यक्ष अशोक तिवारी मंडल अध्यक्ष निगोहां दीपू बाजपेयी मोहन लाल गंज सुधांशु सिंह क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध क्षेत्र गरिमा आनंद पूर्व विधायक चंद्रा रावत प्रबंधक सुधांशु मिश्रा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नगराम सुरेंद्र वर्मा समेत अन्य महिला पुरूष कार्य कर्ता उपस्थित रहे ।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button