लखनऊ। विदेशी नागरिकों से तकनीकी संसाधनों एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर साइबर धोखाधड़ी करने गिरोह के 25 हजार के इनामिया सहित तीन अभियुक्तों को साइबर क्राइम सेल की टीम ने गिरफ्तार
किया है।
बताते चले की बीती एक जुलाई को साइबर क्राइम थाना व साइबर क्राइम सेल की टीम ने संगठित साइबर गिरोह का खुलासा करते हुऐ कुल 119 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। जो तकनीकी संसाधनों एवं इंटरनेट आधारित कॉलिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर विदेशी नागरिकों, विशेष रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) के नागरिकों को निशाना बनाकर साइबर धोखाधड़ी कर रहा था।
जिसकी विवेचना के क्रम में मुख्य सरगना 25 हजार के इनामिया विनीत वशिष्ट निवासी सी-227 भाविक नगर औधव इन्डस्ट्रियल स्टेट अहमदाबाद गुजरात, नायकर जयराज निवासी सी-23 नेशनल पार्क बिहाइन्ड हाटकेश्वर शमसान अहमदाबाद गुजरात समेत रिंकी दास गुप्ता निवासी 31/1/10 गणपती इन्क्लेव इस्ट माल रोड इस्ट माल क्लब कोलकाता को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
साइबर क्राइम प्रभारी निरिक्षक बृजेश कुमार यादव,निरीक्षक शमीम अली सिद्दिकी,निरीक्षक शेनेन्द्र सिंह,म0का0 प्रिया,म0का0 प्रियंका शाक्या समेत अपराध शाखा से उ0नि0 आशुतोष पाण्डेय, उ0नि0 असलम खान,हे0का0 दिलीप समेत हे0का0 पवन कुमार शामिल रहे।





