
लखनऊ। बंद घरों को देखकर उनकी रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हए सरोजनी नगर नगर पुलिस में एक ही परिवार की महिला समय चार चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों ने कई थाना क्षेत्र में घटनाओं को अंजाम देने कीबात कबूली है। पुलिस उनके घरों के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
जांच के दौरान प्रकाश में आये अभियुक्तों सोनू सिंह निवासी पंजराओ पोस्ट व थाना नुआओ जनपद कैमूर प्रान्त विहार हाल पता गिन्दनखेडा नादरगंज थाना सरोजनीनगर,प्रदुम्न सिंह निवासी शिवमंदिर के पास अमौसी,शक्ति मान सिंह समेत उसकी पत्नी विनीता निवासी पंजराओ पोस्ट व थाना नुआओ जनपद कैमूर प्रान्त विहार हाल पता गिन्दनखेडा नादरगंज थाना सरोजनीनगर को मेहराब ग्राउन्ड नादरगंज से गिरफ्तार कर लिया गया।
रिश्ते में एक ही परिवार के
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण एक ही परिवार के रिश्तो मे भाई,भाभी,मामा व भान्जे है। जो चोरी करने के अभ्यस्त अपराधी हैं। अभियुक्तगणो के विरुद्ध जनपद लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अभियुक्तगणो ने पूछताछ में बन्द घरो की दिन मे रैकी कर रात मे चोरी करते है व मुहँ मे कपडा बाधकरं चोरी की धटनाओ को अंजाम देते है।
जो किराये का घर लेकर रहते है। थोडे-थोडे समय अन्तराल मे रुम बदलते रहते है। जो महगें शौक रखते है और जिन घरो मे सीसीटीवी कैमरे लगे होते है उनका डीवीआर निकाल ले जाते है ।अभियुक्तगण द्वार घर का ताला तोडकर जेवरात व नकदी ,एक बुलेट मोटर साइकिल .एक स्कूटी,एक टीवी ,एक डीवीआर आदि चोरी करना स्वीकार किय।





