
लखनऊ। बिजली लोड बढ़ाए जाने के आदेश के बाद नटखेडा रोड आलमबाग के व्यापारियों ने गुरूवार को हाथों में पम्पलेट लेकर इस का विरोध जताया है।
नटखेडा रोड युवा व्यपार मण्डल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया की बिजली का लोड बढ़ाए जाने से छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन पर पहले से ही बिजली की बढ़ी हुई दरों और अन्य शुल्कों का बोझ है ऐसे में लोड बढ़ाना उचित नहीं है।
जिसके चलते उन्होंने हाथों में पम्पलेट लेकर विरोध जता सरकार से बिजली का लोड न बढ़ाये जाने की अपील की है। इस दौरान संतोष तिवारी कंचन, नंदलाल भावना, ऋषि आशा मिंटू कृपलानी तान्या मुदित चवाला, शिवानी मोनू बबलू शशि सोनू सभरवाल, मंजू गीता सहित अन्य व्यपारियो मोके पर मोजूद थे।





