
रामनाथ रावत
सीतापुर। कमलापुर थाना क्षेत्र के मास्टरबाग से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। यहाँ के निवासी एक युवक की सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ फोटो वायरल होने के बाद इलाके में भारी विवाद और तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
जैसे ही यह फोटो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हुई, स्थानीय लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। यूजर्स ने इसे राष्ट्रविरोधी कृत्य बताते हुए आरोपी युवक के खिलाफ तुरंत और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग शुरू कर दी है।
इस पूरे प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सोशल मीडिया जिला संयोजक अतुल तिवारी ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “भारत की धरती पर रहकर देशविरोधी ताकतों का समर्थन करना या उनके प्रतीकों को बढ़ावा देना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह सीधे तौर पर देश की संप्रभुता और जनभावनाओं का अपमान है।भाजपा नेता अतुल तिवारी ने स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन से इस गंभीर मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।





