
रामनाथ रावत
सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला संयोजक अतुल तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सिधौली तहसील तिराहे पर उन्हें फूल मालाओं से लादकर भव्य अभिनंदन किया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर ही आज देश और प्रदेश में विकास की नई ऊंचाइयां छू रही है।
उन्होंने आगामी सांगठनिक कार्यों और चुनावों के लिए सभी से अभी से जुटने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से पूर्णेश बाजपेई, राहुल चौरसिया, प्रशांत अवस्थी, नितेश गुप्ता, धर्म प्रकाश गुप्ता, आशुतोष पांडे, राजा मिश्रा, सूरज प्रताप, कौशलेंद्र प्रताप सिंह, राहुल पाल, अनुभव मिश्रा, टिंकल तिवारी और अर्पित शुक्ला सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।





