फादर्स डे पर आयोजित किया खुशियों का समारोह

लखनऊ। फादर्स डे (पिता दिवस) एक ऐसा अवसर है जो पिता को विशेष महसूस कराने का मौका देता है। यह एक ऐसा दिन है जो दुनिया भर में पिता के योगदान को दर्शाने, एहसास कराने का अवसर लेकर आता है। फादर्स डे वह दिन होता है जब हमें अपने पिता के प्रति अपना आभार प्रकट करने का मौका मिलता है। इसी उपलक्ष पर Utsavi Master Classes और Eternal by Rijha के द्वारा फादर्स डे पर एक समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन दिनाँक 19.06.2022 को ओडियन सिनेमा कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में किया गया।
आयोजन में कई तरह की गतिविधियाँ हुईं जिनमे मज़ेदार खेल भी कराए गए। विशेष अतिथि के रूप में आए रेडियो मिर्ची के RJ आलोक ने सभी का उत्साह वर्धन किया। बच्चों के साथ पीताओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे आयोजन में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण रहा।मुख्य अतिथि गौरव प्रकाश एवं समाजसेवी अभिनव भार्गव  ने भी आयोजन का भरपूर आनंद लिया। आयोजन के मुख्य प्रायोजक गार्डन बेकरी, मंगला डिकॉर, प्रकाश क्रिएशन्स,आरेज़ू (पर्सनलाइज्ड स्किन केअर), दी आर्ट बॉक्स स्टूडियो, गेम ऑन (उमराव मॉल), आस्था क्रिएशन्स, गौरव अरोड़ा फोटोग्राफ़ी और एस्थेटिकली योर्स रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button