ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, साले की मौत, जीजा घायल  

फिरोजाबाद। जसराना थाना क्षेत्र के अंतर्गत उतरारा के समीप बाइक सवार युवक तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गये। जिससे बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग गया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दियाए जबकि दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला बघेल कॉलोनी गल्ला मंडी निवासी टिंकू उर्फ अशोक  (35 वर्ष ) पुत्र राकेश अपने बहनोई रूपकिशोर (40 वर्ष) पुत्र रूपकिशोर निवासी नगला सुखराम सहफऊ के साथ बाइक से जसराना जा रहे थे। जब उनकी बाइक जसराना क्षेत्र में उतरारा के समीप पहुंची थी, तभी तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसा होते ही बाइक सवार दोनों जीजा-साले सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गये।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची, लेकिन उससे पहले घायलों को स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। इमरजेंसी में तैनात स्टाफ ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को फिरोजाबाद मेडिकलकॉलेज रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान टिंकू उर्फ अशोक की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही अशोक के परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन करुण क्रंदन करते हुए जिला अस्पताल पहुंच गये। सूचना मिलते ही जसराना पुलिस फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर पहुंच गयी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button