परिजनों से नाराज होकर आयी लड़की को जीआरपी ने किया सकुशल बरामद

लखनऊ । ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिजनो से नाराज होकर आयी युवती को जीआरपी शाहजहांपुर पुलिस टीम द्वारा सकुशल बरामद कर उसके परिवार को  सुपुर्द कर दिया।
मंगलवार को थाना बलुआ जिला चन्दौली उम्र 19 वर्ष की युवती रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर पर डियूटी में तैनात महिला म0हे0का0 सोनम राना व मो0 इस्माइल को घूमती हुई मिली । पूछने पर बताया कि वह अपने परिजनो से किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल आयी है। जिसे महिला हेल्पडेस्क में लाया गय़ा । विश्वास में लेकर परिजनो का मोबाइल नम्बर पता किया गया । महिला के परिजनो को सूचित कर महिला के पिताजी कैलाश यादव व चचेरे भाई सोनु कुमार यादव  को थाना हाजा बुलाकर महिला उपरोक्त को सकुशल सुपुर्द कर थाना हाजा से रूकसत किया गया । अपनी लडकी को पाकर महिला के पिताजी व भाई तथा अन्य रेल यात्रियो द्वारा थाना जीआरपी शाहजहाँपुर के इस कार्य की भूरि भूरि प्रंशसा की गयी ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button