पशुधन मंत्री ने गौवंशों को गुड़ एवं रोटी खिलाई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मंगलवार को बख्शी का तालाब स्थित अस्थायी गौ आश्रय स्थल भैसामऊ पहुंचकर वहां के गौवंशों को गुड़ एवं रोटी खिलाई और गौमाता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। हम सब को गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए संवेदनशील होना चाहिए और हमें अपने बच्चों, परिवार व अन्य लोगो को भी गौमाता के प्रति सम्मान, प्रेम और आस्था बनाये रखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पशुधन मंत्री ने गौ आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए वहां गौवंश हेतु चारा, भूसा, चिकित्सा, औषधियाॅ, प्रकाश एवं सुरक्षा आदि व्यवस्थायें देखी।

राज्य सरकार का उद्देश्य गौ आश्रय स्थलों के माध्यम से गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही गौजनित पदार्थ के माध्यम से गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उत्पन्न करना है। राज्य सरकार द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है।  निरीक्षण के समय लखनऊ के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, लखनऊ डा0 ए0के0 वर्मा, अपर निदेशक लखनऊ मण्डल डा0 पी0एन0 सिंह, डिप्टी सीवीओ बीकेटी, डा0 एस0के0 राय तथा अधिशासी अभियन्ता सुश्री संध्या मिश्रा उपस्थित रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button