अग्नि आपदा जोखिम न्यूनीकरण करने हेतु जन जागरूकता अभियान

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश अग्निशमन तथा आपात सेवा के आदेश के अनुपालन में मंगेश कुमार मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पर्यवेक्षण में सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल गौरव विहार चिनहट के छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को आग से बचाव, बुझाने एवं अग्निशामक उपकरणों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया।
विजय खण्ड ,जुग्गौर, चिनहट, सिकंदरपुर खुर्द चिनहट में झुग्गी झोपड़ी में आवासित लोगों को आग से बचाव एवं सुरक्षित जीवन शैली विकसित करने के साथ-साथ आरएसडीसमर्पण हॉस्पिटल, फार्मासिस्ट, नर्सिंग कॉलेज एवं पैरामेडिकल साइन्स, देवा रोड चिनहट  के छात्र-छात्राओं एवं वहां के अध्यापकों सहित अन्य स्टाफ को विभिन्न प्रकार के अग्नि दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने और अग्नि निवारण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था करते हुए अग्नि आपदा जोखिम न्यूनीकरण करने हेतु प्रशिक्षण दिया। उपरोक्त प्रशिक्षण में लगभग 900 छात्र छात्राओं ने आग से बचाव आग बुझाने एवं अग्निशमन उपकरणों को चलाकर आग बुझाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button