लापता युवक का शव बेहता नाले में उतराता मिला

Kamlesh verma

लखनऊ। मलिहाबाद में बीती 12 फरवरी से घर से लापता युवक का शव बेहता नाले में उतराता हुआ मिला।

बख्तियार नगर गांव निवासी मेवालाल का बेटा विनय कुमार(29) बीती 12 फरवरी की शाम घर से निकला था। जिसने बताया था कि वह घोला गांव के चौराहे जा रहा है, जिसके बाद वह वापस नहीं आया। देर रात तक जब विनय घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शुक्रवार को विनय का शव घोला गांव के पास बेहता नाले में उतराता हुआ मिला। परिजनों का आरोप है कि विनय कुमार की हत्या कर शव को बेहता नाले में फेंका गया है। एसीपी अनिघ विक्रम सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को परिजनों ने थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। जिसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। लेकिन उसका शव बेहता नाले में मिला है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण होगा।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button