मायावती दलित व महिला विरोधी : स्वाती सिंह

पूर्व मंत्री ने मायावती के ट्वीट का दिया करारा जवाब, मोदी व योगी को बताया, दलित व महिला हितैषी

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती हमेशा से दलित और महिला विरोधी हैं। वे सिर्फ समाज में दिखावा करती हैं। क्या वे बता सकती हैं कि अपने पूरे कार्यकाल में किसी दलित को आगे बढ़ाया या किसी महिला को आगे बढ़ाने का काम किया। दलित समाज को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। ये बातें पूर्व मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

वे बुधवार को मायावती द्वारा ट्वीट कर भाजपा को दलित विरोधी बताये जाने पर प्रतिक्रिया दे रही थीं। उन्होंने कहा कि मायावती का ही कार्यकाल था, जब उनके द्वारा भेजे गये गुंडों ने हमारे और हमारी नाबालिग बेटी पर हमला बोला था। क्या वे भूल गयीं, जब उनके गुर्गों ने हमें घर में कैदकर ईंट-पत्थर चलाए थे और उन्होंने उन्हें रोकने के लिए एक शब्द भी कहना उचित नहीं समझा।
बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को दोपहर चार ट्वीट किये थे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button