पेटेंट दवा कंपनियों के नाम से हो रहा था काला कारोबार

लखनऊ। पेटेण्ट दवा कम्पनियों के नाम से नकली दवाओं का अवैध व्यापार करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के सरगना को एसटीएफ ने वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से लगभग 7.5 करोड़ रूपये की नकली दवा बरामद की गई। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जनपद वाराणसी के थाना सिगरा क्षेत्रान्तर्गत कैण्ट रोडवेज बस स्टेशन के पीछे चर्च कॉलोनी में पेटेण्ट दवा कम्पनियों के नाम से नकली दवाओं का अवैध व्यापार करने वाले की जानकारी मिली।

 

जिसपर घेराबंदी  कर आरोपी अशोक  कुमार निवासी टीचर्स कालोनी, थाना सिकन्दराबाद, जनपद बुलन्दशहर को  गिरफ्तार कर लिया। जिसके चर्च कॉलोनी एवं लहरतारा स्थित गोदाम में भारी मात्रा में 1- MONOCEF-O, 2- GABAPIN-NT, 3- CLAVAM-625, 4- PAN-D, 5-PAN-40, 6- CEF-AZ, 7-  TAXIM-O* आदि के नाम से बनायी गयी नकली दवाओं की बरामदगी की गयी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button