होली के अवसर पर लाखों रुपये कमाएंगी समूह की दीदियां

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा महिला आजीविका संवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। समूहों की महिलाएं हर्बल गुलाल बना रही हैं।माना जा रहा है कि इस कार्य से होली के अवसर पर समूह की दीदियां अच्छी खासी आमदनी कर अपने घर-परिवार की होली को और अधिक खुशनुमा बनायेंगी।रसायनिक पदार्थ से मुक्त इन गुलाल व रंगों में की डिमांड बढ़ी है।

जनपद सोनभद्र से तो यह हर्बल गुलाल मुम्बई भी भेजा गया है। स्थानीय बाजारों के साथ-साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म  पर भी इन गुलालो की  डिमांड बढ़ती जा रही है। प्रदेश में हजारों स्वयं सहायता समूह सदस्यों के द्वारा किये जा रहे, इस कार्य की उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सराहना की है।जानकारी के अनुसार समूहों की महिलाओं द्वारा गेंदा, गुलाब, पलास के फूल,गाजर,पालक, चुकन्दर, अरारोट, मक्का का आटा आदि पदार्थों का उपयोग कर विविध रंगों के गुलाल बाजार में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। जो शरीर के लिए न तो नुकशान देह हैं और न ही इन्हें छुड़ाने में  मेहनत करनी पड़ती है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button