रेल संपत्ति की संरक्षा और सुरक्षा बनाए रखने में पांच कर्मचारी सम्‍मानित

गतिशीलता में वृद्धि और अन्‍य विकासात्‍मक कार्यों व माल लदान जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया गया

लखनऊ। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने सोमवार को  विभागाध्‍यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों के साथ समीक्षा बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की ।उत्‍तर रेलवे ने समयपालनबद्धता के बेहतर रिकॉर्ड को बनाए रखा है और रेलगाड़ियों के समय से चलने पर विशेष बल दिया है। महाप्रबंधक ने कार्य-प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ यात्रियों और रेल संपत्ति की संरक्षा और सुरक्षा के उच्‍च मानकों को बनाए रखने में अपना योगदान देने वाले 05 सतर्क एवं सजग कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्‍कार भी प्रदान किए। पुरस्‍कार विजेताओं को बधाई दी और रेल कर्मचारियों से अपील की कि वे रेलयात्रियों और रेल सम्‍पत्तियों की सुरक्षा व संरक्षा के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान दें ।

  फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पर बात करते हुए महाप्रबंधक ने बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों को रेल उपयोगकर्ताओं के बीच विश्‍वास और सहयोग का वातावरण बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होंने यह भी कहा कि रेलवे द्वारा दी जाने वाली रियायतें उसके सभी ग्राहकों तक पहुंचनी चाहिए। उन्‍होंने बताया कि खाद्यान्‍न और अन्‍य मदों के लदान में प्रत्‍येक माह के साथ वृद्धि बनी हुई है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button