अवैध वसूली की शिकायत पर नोटिस सर्वर निलम्बित

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने नोटिस सर्वर के पद पर तैनात मुकेश कुमार भारती को शुक्रवार को निलम्बित कर दिया। मुकेश कुमार भारती के खिलाफ पूर्व में विभिन्न लोगों ओर से अवैध वसूली की शिकायत की गयी थी, जिस पर विभागीय जांच के आदेश दिये गये थे। विभागीय जांच में आरोप सही पाये जाने पर उपाध्यक्ष ने अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए मुकेश कुमार भारती को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया।अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात अरूण कुमार साह ने बीते वर्ष मुकेश कुमार भारती के खिलाफ लिखित शिकायत की थी।

इसमें अरूण कुमार साह ने आरोप लगाया था कि मुकेश भारती ने अर्जुनगंज के ग्रीन सिटी स्थित उनके घर जाकर परिवारीजनों से मकान का नक्शा दिखाने को कहा और धमकाते हुए अलग से मुलाकात करने की बात कही थी। उक्त प्रकरण की जांच में मुकेश कुमार भारती ने अधिकारियों के सामने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा याचना की थी।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button