नागरिक सुरक्षा संगठन होली पर शांति व्यवस्था बनाएंगे 

लखनऊ। नागरिक सुरक्षा संगठन के आलमबाग प्रखंड के वार्डेनों की बैठक रविवार शाम को एपी सेन रोड स्थित एक होटल में हुई।
बैठक में डिवीजनल वार्डेन अजय राजपूत ने प्रखंड के सभी पोस्ट व सेक्टर वार्डेन समेत अन्य को होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए होली के समय मुस्तैदी से डटे रहने को कहा।
होलिका दहन से लेकर होली तक किसी भी प्रकार से इलाके में शांति व्यवस्था न भंग हो। यदि कहीं किसी प्रकार की सूचना आती है तो तुरंत ही नजदीकी थाने के इंस्पेक्टर को सूचना दें।
डीएम सूर्यपाल गंगवार और नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के निर्देश पर पुलिस तुरंत ही सक्रियता दिखाते हुए घटना पर पहुंचेगी। इसके अलावा बैठक में वार्डेनों के रिनुवल, भर्ती एवं प्रशिक्षण पर चर्चा हुई।
बैठक में पोस्ट आठ के उमाशरण शर्मा, गुफरान, आलमबाग के समस्त वार्डेन मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button