shine city के फरार एमडी को वापस भारत लाने की मांग

shine city नौ सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया

लखनऊ। आलमबाग  स्थित ईको गार्डन धरना स्थल पर रविवार सुबह सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुए लोगों ने रिएल एस्टेट shine city कम्पनी के एमडी के खिलाफ करोड़ों रुपये हडपने का आरोप लगाते हुए नौ सूत्रीय मांगों को लेकर  प्रदर्शन किया। इसके साथ ही  फरार कम्पनी के एमडी को वापस भारत लाने की मांग की।वही पीडितो के मुताबिक shine city इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम पुत्र नसीम अहमद दुबई में है और उनके अन्य साथियों एमडी आसिफ नसीम पुत्र नसीम अहमद, मोहम्मद इजहार अंसारी पुत्र मोहम्मद अलताफ अंसारी जो कि वर्तमान में जेल में बन्द है ।

दुबई में रहता है आरोपी

शाईन सिटी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम को शीघ्र इण्टरपोल के माध्यम से दुबई से गिरफ्तार करके, भारत लाया जाए और इनके द्वारा प्लाटों और फर्जी स्कीमों में निवेशकों के हजारों करोड़ रुपए निवेश करवाए गए रुपए वापस दिलाए जाने की मांग की है ।

5000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज

आरोप है कि देश भर से कंपनी के ऊपर करीब 5000 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुआ है, इनमें से करीब 550 से ज्यादा एफ.आई.आर. लखनऊ में दर्ज है, जबकि निवेशकों पर रुपए वापसी का दबाव डाला गया तो लखनऊ समेत यूपी के आफिस बंद कर  कंपनी के सभी जिम्मेदार अधिकारी दुबई भाग गए। पीड़ित दर दर भटकने को मजबूर हैं लेकिन शासन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

पीड़ितों को धमका रहे है

इतनी एफआईआर होने के बावजूद भी अभी तक सीएमडी राशिद नसीम की गिरफ्तारी नहीं हुई जबकि कंपनी के प्रेसीडेंट लखनऊ में ही घूम कर पीड़ितों को डरा-धमका रहे हैं एवं पीड़ितों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवा रहे हैं। कंपनी के सीएमडी राशिद नसीम ने अब अपना मुख्यालय लखनऊ से दुबई बना लिया है और पूरे देश की संपत्तियां बेचकर किसी दूसरे देश भागने की फिराक में है। गोमती नगर थाना पुलिस व ईओडब्लू इन आरोपियों के खिलाफ सिवाय मुकदमा दर्ज कराने और कोई कार्यवाई नहीं कर सकी है। सभी निवेशक इस बात से बहुत आहत हैं और अपनी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचाने के लिए इको गार्डन में धरनारत हैं ।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button