अम्बेडकर जी की प्रतिमा से अराजक तत्वों द्वारा उंगलियां तोड़ किया गया खंडित

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित किला में बाबा भीमराव अंबेडकर जी की स्थापित मूर्ति से अराजक तत्वों द्वारा  प्रतिमा से उंगलियां तोड़ खंडित कर दिया गया।   मामले की जानकारी होने पर किला चौकी इंचार्ज ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  मुकदमा दर्ज कराया है।  स्थानीय पुलिस मुकदमा दर्ज कर अराजक तत्वों की तलाश में जुटी है।
आशियाना थाना प्रभारी बृजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि बिजली पासी किला में स्थापित बाबा भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा से अराजक तत्वों ने उंगलियों को तोड़ दिया गया था। जिसकी जानकारी बुधवार को होने पर स्थानीय थाना के किला चौकी इंचार्ज देवेन्द्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button