उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने शुरू किया “स्वच्छता जागरूकता अभियान” 

आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों एवं जनता को गुलाब का फूल देकर लखनऊ की सड़कों  एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने की अपील की
” हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी”
” स्वच्छ लखनऊ- स्वस्थ लखनऊ” 
  सड़कों पर गंदगी न फैलाने तथा सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने की अपील की
लखनऊ। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट  एवं जी 20 कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु सरकारी विभागों द्वारा लखनऊ की सड़कों  एवं सार्वजनिक स्थानों को भव्य एवं स्वच्छ बनाए जाने से लखनऊ के व्यापारियों एवं जनता में सकारात्मक वातावरण उत्पन्न हुआ है
 उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ को इसी प्रकार लगातार स्वच्छ बनाए रखने के लिए “स्वच्छता जागरूकता अभियान” की शुरुआत की
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के तत्वाधान में प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में भूतनाथ मार्केट से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई संगठन के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों एवं जनता को गुलाब का फूल देकर लखनऊ की सड़कों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने इस अवसर पर कहा लखनऊ की सड़कें इन्वेस्टर सम्मिट एवं जी20 कार्यक्रमों के माध्यम से  विभागों द्वारा स्वच्छ एवं सुंदर की गई हैं
अब लखनऊ की जनता, व्यापारियों एवं युवाओं की जिम्मेदारी है कि यह स्वच्छता लगातार बनाए रखें इस हेतु उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भूतनाथ मार्केट में व्यापारियों एवं जनता को गुलाब का फूल देकर सार्वजनिक स्थानों पर ना थूकने तथा सड़कों पर गंदगी न फैलाने की अपील की
संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने ” हमारा लखनऊ- हमारी जिम्मेदारी”
” स्वच्छ लखनऊ- स्वस्थ लखनऊ” का नारा देते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रम राजधानी के सभी बाजारों में चलाया जाएगे
” स्वच्छता  जागरूकता अभियान” कार्यक्रम में भूतनाथ मार्केट के अध्यक्ष कमल अग्रवाल, महामंत्री मनोज अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, भूतनाथ मंदिर मार्केट के प्रभारी दिनेश शर्मा  प्रमोद बंसल ,अनिल राजपूत मोहम्मद उबैद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल थे

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button