होली को लेकर यात्रियों के लिये किये गए सुरक्षा के बेहतर इंतजाम

रेलवे स्टेशन, ट्रेन आदि स्थानों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस फोर्स की ड्यूटीयाँ

लखनऊ। होली त्यौहार के लेकर जीआरपी अनुभाग के सभी रेलवे स्टेशन क्षेत्रों व ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया की होली त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु रेलवे स्टेशन, ट्रेन आदि स्थानों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत पुलिस फोर्स की डियूटीयाँ चारबाग एवं आप-पास के अन्य रेलवे स्टेशनों की संवेदनशीलता के दृष्टिगत विस्तृत पुलिस प्रबंध करवाया गया है।

यात्रियों के साथ सद्व्यवहार कर उनको होने वाली असुविधाओं को दूर करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सुरक्षा व्यवस्था मीटिंग में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय हृषिकेश यादव, कंट्रोल रूम प्रभारी, वाचक, सीआईए प्रभारी, प्रतिसार उपनिरीक्षक व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button