एक्जिट पोल के रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए बहुमत के पार

पटना। बिहार में एक्जिट पोल अब अगले पांच साल तक के‍ लिए जनता ने किसे सिंहासन सौंपा है  इसका फैसला आज हो जाएगा। दरअसल राज्य की एक्जिट पोल 243 विधानसभा सीटों पर एक साथ मतगणना जारी है। तीन करोड़ से अधिक मतदाताओं के साथ 3734 प्रत्याशियों को बेसब्री से चुनाव परिणाम का इंतजार है। ऐसे में सब की निगाहें अब मतगणना पर टिक गई है।

वहीं एक्जिट पोल के नतीजों के बाद से ही आरजेडी खेमे में जश्न का माहौल है, लड्डू और रसगुल्ले बनाए जा रहे हैं। जश्न की बड़ी तैयारी की जा रही है। सुपर एक्जिट पोल के मुताबिक, महागठबंधन की सरकार यानी तेजस्वी यादव की सरकार बन सकती है। इसका असर भी पटना में तेजस्वी यादव के घर के बाहर देखा जा सकता है।

वहीं दूसरी तरफ ऐसा नहीं है कि लड्डू सिर्फ आरजेडी के खेमे में बन रहे हैं। उम्मीद एनडीए की भी बाकी है। पटना में बीजेपी के कार्यकर्ता भी लड्डू बना रहे हैं। बीजेपी का कहना है कि एक्जिट पोल के नतीजे कुछ भी हों असली नतीजे आज आएंगे। बीजेपी इस बात को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है कि बिहार में अगली सरकार एनडीए की ही बन रही है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button