अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट महिला चैंपियनशिप विजेता टीम का अभिनंदन

लखनऊ। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने 33वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट महिला चैंपियनशिप विजेता टीम का अभिनंदन किया।

उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने आज नई दिल्‍ली स्‍थित बड़ौदा हाउस में 33वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट महिला चैंपियनशिप टीम की विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया।

यह भी पड़े

IPL के प्रदर्शन से 15 माह बाद रहाणे की टीम इंडिया में वापसी

उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में 10 से 16 अप्रैल तक पीएलडब्‍ल्‍यू क्रिकेट स्‍टेडियम पटियाला में 33वीं अखिल भारतीय रेलवे क्रिकेट महिला चैंपियनशिप का आयोजन पटियाला लोकोमोटिव वर्कस खेल-कूद संघ द्वारा किया गया था । उत्‍तर रेलवे की महिला क्रिकेट टीम ने इस चैम्‍पियनशिप में जीत दर्ज की है ।भारतीय रेल के जोनो की कुल 8 टीमों ने इस चैम्‍पियनशिप में भाग लिया । इस चैम्‍पियनशिप में पूर्व भारतीय कप्‍तान मिताली राज जैसी अनैक प्रख्‍यात और अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट हस्‍तियां मौजूद थीं ।

यह भी पड़े

एशियन कुश्ती चैंपियनशिप के पदक विजेताओं को महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने किया सम्मानित

इस चैम्‍पियनशिप का फाइनल मैच, उत्‍तर रेलवे और उत्‍तर मध्‍य रेलवे के बीच खेला गया था। उत्‍तर मध्‍य रेलवे ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे। उत्‍तर रेलवे ने 44.5 ओवर में 8 विकेटों के नुकसान पर इस लक्ष्य को पार कर चैंपियनशिप जीत ली। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button