परीक्षा केंद्रों का मंडलायुक्त ने किया औचक निरीक्षण

लखनऊ। यूपी बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर छात्रों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र का आपस में मिलान किया।
मंडलायुक्त ने परीक्षा केंद्रों कि व्यवस्थाओ का जायज़ा लेकर नकलविहीन परीक्षा कराने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने संबंधित अधिकारी से जानकारी लिया कि किस-किस विद्यालय के बच्चे एग्जाम दे रहे हैं साथ ही स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। अचानक पहुँची मंडलायुक्त ने  राजकीय इंटर कॉलेज (निशातगंज), संत एस राम इंटर कॉलेज , डॉ श्याम सिंह पब्लिक इंटर कॉलेज लिया व्यवस्थाओ का जाएज़ा ।
निरीक्षण के दौरान संत एस राम इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक द्वारा बताया गया कि इस विद्यालय में 418 बच्चे एग्जाम दे रहे है  जो कि 13 विद्यालयो के बच्चे हैं मंडलायुक्त ने  परीक्षा केंद्र पर संबंधित से जानकारी लिया कि ड्यूटी पर लगाए गए कर्मचारी की संख्या कितनी है और किस संस्था से हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button