मंडलायुक्त ने चौराहो का किया निरीक्षण

लखनऊ। मंडलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज अर्जुनगंज के अहिमामऊ अण्डरपास के चौराहे का औचक निरीक्षण किया। वहां पर लखनऊ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, लेसा व एनएचआई द्वारा कराये जा रहे कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारीयो को निर्देश देते हुए कहा कि कराए जा रहे कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।
उन्होंने एयरपोर्ट की तरफ जाने वाले सड़कों का चौड़ीकरण कार्य एनएचआई द्वारा मौके पर न होते पाये जाने पर, उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया ।
उन्होंने अवध चौराहा पर लोक निर्माण विभाग के द्वारा कराए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि अवध चौराहे पर  जितने भी अवैध रूप से अतिक्रमण हैं उनको तत्काल हटा दिया जाए, जिससे सड़कों के चौड़ीकरण का कार्य बाधित न होने पाये।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button