चाइल्डलाइन टीम को सुपुर्द किया पालीथीन में लिपटा मिला नवजात बालक

नवजात बालक की लोगों ने सुनी रोने की आवाज.…
निगोहां।मंगलवार को दरगाह हजरत अब्बास के पास रुस्तम नगर, थाना सहादतगंज, लखनऊ में रज़ा हुसैन को नवजात बालक प्राप्त हुआ जिसकी सूचना चाइल्डलाइन लखनऊ को प्राप्त हुई।
चाइल्डलाइन टीम सदस्य नवीन कुमार व ज्योत्सना मिश्रा थाना सहादतगंज गए वहाँ पर एस.एस.आई. अहमद मेहंदी ने बालक को चाइल्डलाइन टीम को सुपुर्द किया। वहाँ पता चला की नवजात बालक एक पालीथीन में लिपटा हुवा मिला था, नवजात की रोने की आवाज आ रही थी। चाइल्डलाइन टीम द्वारा बालक को रानी लक्ष्मी बाई अस्पताल, राजाजीपुरम ले गए तो डॉक्टर द्वारा लोक बंधु राज नारायण चिकित्सालय में दिखाने को कहाँ। नवीन व ज्योत्सना बालक के प्राथमिक उपचार हेतु लोक बंधु राज नारायण चिकित्सालय ले गए जहाँ पर डॉक्टर के.के.वर्मा ने नवजात का उपचार किया और बताया की नवजात स्वस्थ्य है फिर भी बालक को 24 घंटे भर्ती करना आवश्यक है।
डॉक्टर के परामर्श अनुसार नवजात बालक को भर्ती कराया गया। चाइल्डलाइन द्वारा दूरभाष के माध्यम से नवजात बालक की पूर्ण  सूचना बाल कल्याण समिति लखनऊ को दी गई।कई लोग बालक को गोद लेने के इच्छुक थे सभी को cara.nic.in के बारे में बताया गया कि बालक या बालिका को गोद लेना हो तो इस वेबसाइट पर जा कर अपना अपना रजिस्ट्रेशन कराये तभी आप को सेंट्रल एडॉप्शन रिसोर्स अथॉरिटी के माध्यम से बालक या बालिका को गोद ले सकते है।
गया रोता मिला

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button