ऊर्जा मंत्री ने किया गोसाइंगज उपकेंद्र का निरीक्षण

लखनऊ । गोसाईंगंज विद्युत उपकेन्द्र का शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री श्री कांत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र पर फैली गंदगी और खरपतवार देख एसडीओ और जेई को फटकार लगाई।

उन्होंने उपकेन्द्र पर मौजूद ग्रामीणों से क्षेत्र में विधुत सप्लाई का हाल जाना जिस पर ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई होती है। इस मौके पर उन्होंने एसडीओ से निःशुक्ल बिजली कनेक्शन के विषय मे जानकारी लेने के साथ अभिलेखों का अवलोकन किया।
साथ ही  केंद्र पर बिजली छूट सहित अन्य योजनाओं का कई वर्ष पुराना बोर्ड लगा देख कर मातहतों को फटकार लगाते हुए कहा कि पुराने बोर्ड को तत्काल हटाया जाए इससे उपभोक्ताओ में भ्रम की स्थित पैदा होती है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button