पेंट प्लाई स्टोर में लगी आग

लखनऊ।कृष्णा नगर इलाके के कानपुर रोड पर स्थित एक पेंट व प्लाई स्टोर में शुक्रवार देर शाम अचानक शार्ट शर्किट से आग लग गई। देखते देखते आग नेविकराल रूप धारण कर लिया और स्टोर से धुंए का गुब्बार उठता देख स्टोर मालिक व कर्मचारियों ने आग बुझाने के साथ कंट्रोल नंबर पर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची दो दमकल कर्मियों ने आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया‌।
अग्निशमन प्रभारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि आलमबाग चंदर नगर निवासी बालकृष्ण शेट्टी के अनुसार उनका कानपुर रोड थाना कृष्णा नगर में कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से दुकान है और वही पर पेंट व प्लाई तथा हार्डवेयर का स्टोर भी है । शुक्रवार देर शाम शार्ट शर्किट से अचानक आग लग गई थी। इस आग से उनकी स्टोर पर रखा लाखो रूपये का पेंट व प्लाई तथा हार्डवेयर का सामान जलकर खाक हो गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button