राह चलते राहगीरो को लूटने वाले इनामी लुटेरे को पुलिस ने पकड़ा

बाराबंकी के थाना घुंघटेर समेत लखनऊ कमिश्नरेट के थाना माल में लूट की वारदात में था वांछित

लखनऊ। सर्विलांस सेल डीसीपी (उत्तरी) व थाना महिगवां पुलिस की संयुक्त टीम ने इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उप आयुक्त (उत्तरी) अभिजित आर० शंकर ने बताया की अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिया चलाये जा रहे अभियान में सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी सुजीत कुमार दुबे के पर्यवेक्षण में एवं थानाध्यक्ष महिगवाँ शिवमंगल सिंह व सर्विलांस टीम प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह के नेतृत्व में 25 हजार के इनामी लुटेरे अंकुल निवासी ग्राम लौहंगपुर मजरा दौलतपुर थाना महिगवाँ को पहाड़पुर से लौहंगपुर से जाने वाले रास्ते पर मोरंग गिट्टी की दुकान से गिरफ्तार कर लिया।

वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में था

सहायक पुलिस आयुक्त बीकेटी सुजीत कुमार दुबे ने बताया की वर्ष 2017 में थाना इटौंजा क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त अंकुल ने 08 मोटरसाईकिल चोरी कर अपराध जगत में प्रवेश किया था। इटौंजा पुलिस ने वर्ष 2020 में अवैध असलहा के साथ पकडा था। वर्ष 2023 में थाना माल में अपने साथियो के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें यह काफी समय से फरार चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया

जिसकी गिरफ्तारी हेतु बीती 30 मार्च को पुलिस उपायुक्त पश्चिमी ने 25 हजार का ईनाम घोषित किया था। पकडे गए आरोपी ने वर्ष 2023 में ही अपने साथियो के साथ मिलकर थाना घुघटेर जनपद बाराबंकी में लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसे पर वर्ष 2024 में गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत हुआ था। जो किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने जा रहा था। जिसे मुखबिर की सूचना पर  गिरफ्तार कर लिया गया।
जो मजदूरी करने की बहाने रैकी कर लूट की वारदातों की सरेराह अंजाम देता था। जिसके पास से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर के बरामद किया गया। आरोपी राह चलते राहगीरो की मोटरसाईकिल मे पैर मारकर गिरा देना व अवैध असलहा रखते हुये उनके मोबाईल, पर्स,चैन व अन्य सामान लूट लेता था।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button