GOOD NEWS : लखनऊ होकर गुजरेंगी दो ‘वंदे भारत’ ट्रेन

लखनऊ।  रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव प्रयागराज से सहारनपुर के बीच में वंदे भारत चलाने की घोषणा कर चुके हैं। अब दूसरी वंदे भारत ट्रेन गोरखपुर से वाया अयोध्या, लखनऊ, रायबरेली होकर प्रयागराज तक चलाने की तैयारी है। वंदे भारत ट्रेन की एक रैक शनिवार को चेन्नई से चलकर वाया ऐशबाग होते हुए गोरखपुर पहुंच गयी है।

ये सबसे ज्यादा लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन होगी। इससे पहले कोई भी वंदे भारत ट्रेन इतनी ज्यादा लंबी दूरी तय नहीं कर रही थी।

इस ट्रेन को लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। यह ट्रेन कुल 769 किमी का सफर तय करेगी। इस समय सबसे ज्यादा लंबी दूरी वाली वंदे भारत ट्रेन की बात की जाए तो वह वाराणसी से नई दिल्ली के बीच चल रही है। इस ट्रेन का संचालन भी प्रयागराज के रास्ते ही किया जाता है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पिछले हफ्ते ही सहारनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में सहारनपुर से प्रयागराज के बीच में वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। इस ट्रेन को लखनऊ, बरेली और मुरादाबाद रूट पर चलाये जाने की संभावना है। फिलहाल दोनों वंदे भारत ट्रेनों का शेड्यूल और संचालन की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है।

Back to top button