जीआरपी ने करीब 45 लाख रूपये कीमत के खोये हुए 310 मोबाइल यात्रियों को सौंपे

लखनऊ। जीआरपी अनुभाग लखनऊ के समस्त धानों एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम द्वारा विशेष अभियान चलाकर यात्रा के दौरान यात्रियों के खोये हुए 310 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस उपमहानिरीक्षक,रेलवे सुधा सिंह के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक रेलवे रोहित मिश्रा के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक प्रथम अमित कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय हृषीकेश यादव के पर्यवेक्षण में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी हेतु अभियान चलाए जा रहा था।
यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपद एवं अन्य राज्यों से गुम हुए 310 अदद मोबाइल स्क्रीन टच बरामद किया गया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 45 लाख रुपये आंकी गई  है। मोबाइल स्वामियों को संगोष्ठी भवन में बुलाकर उनसे आवश्यक प्रपत्र प्राप्त कर पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रथम अमित कुमार सिंह एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय हृषीकेश यादव ने मोबाइल उनके सुपुर्द किए गए। जो मोबाइल स्वामी जो किसी कारणवश आने में असमर्थ रहे, उनको उनके घर पर मोबाइल सुपुर्द किया जायेगा।
मोबाइल स्वामी अपना-अपना खोया मोबाइल फोन पाकर प्रसन्नता प्रकट किये तथा उपरोक्त मोबाइल स्वामियों द्वारा जीआरपी के इस कार्य की भूरि- भूरि प्रशंसा की गई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button