सहजनवा स्टेशन पर एक्सप्रेस के ठहराव से जनता को काफी सुविधा होगी- सांसद रवि किशन शुक्ला  

लखनऊ। सहजनवा रेलवे स्टेशन पर गाड़ी सं0 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पड़े –यूपी ट्रैवल मार्ट के छठे संस्करण का आयोजन 25 से 29 अप्रैल तक गोरखपुर में होगा

इस अवसर पर सांसद गोरखपुर रवि किशन शुक्ला ने कहा कि सहजनवा स्टेशन पर वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस के ठहराव से क्षेत्रीय जनता को काफी सुविधा होगी और क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी। श्री शुक्ला ने कहा कि भारतीय रेलवे देश की जीवन रेखा है, जिससे करोड़ों यात्री प्रतिदिन यात्रा करते है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेल का बहुमुखी विकास हो रहा है और यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा सुविधा मिल रही है।

यह भी पड़े-पेपर लीक कराने वाले गिरोह का इनामी साथी समेत गिरफ्तार 

सहजनवा स्टेशन पर वाराणसी सिटी-लखनऊ एक्सप्रेस के ठहराव की स्वीकृति प्रदान किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव एवं मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह गाड़ी सहजनवा स्टेशन पर रात्रि 23ः45 बजे पहुंचकर 23.47 बजे छूटेगी। इस अवसर पर विधायक सहजनवा प्रदीप शुक्ला, स्टेशन निदेशक गोरखपुर जेपी सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button