आईएएस चैत्रा वी0 ने आयुष महानिदेशक व निदेशक आयुर्वेद का कार्यभार संभाला

लखनऊ। भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी चैत्रा वी0 आईएएस ने उत्तर प्रदेश के महानिदेशक आयुष एवं निदेशक आयुर्वेद के पद का कार्यभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल की महानिदेशक के पदीय दायित्वों का बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर चुकी है।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और आयुष सेवाओं की गुणवत्ता एवं उपलब्धता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुँचाना और मरीजों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता होगी। साथ ही, आयुर्वेद के अनुसंधान और प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

आईएएस ने इसके पहले सिद्धार्थनगर, हापुड़, कासगंज, ललितपुर और हाथरस में जिलाधिकारी के रूप में सेवाएं दी। इसके अलावा वह आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ और पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक भी रह चुकी हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव से आयुष विभाग को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button