फातिमा हॉस्पिटल में 800 एलएमपी का ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन

लखनऊ। जिलो में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन संकट रहा। लेकिन अब ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। फातिमा हॉस्पिटल 800 एल एम पी क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराया गया। रविवार को आयुक्त वाणिज्यिक कर यूपी सुश्री मिनिस्टर एस और डॉ डेन्ज़िल गोडिन ( एम एल ए ) ने फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 800 एल एम पी लीटर प्रति मिनट तक ऑक्सीजन का उत्पादन करने की क्षमता रखता है। यह कोविड-19 के व्यक्तियों को ऑक्सीजन थेरेपी और सास क्षमता बढ़ाने मैं सहायता प्रदान करता है।
ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र 93 शुद्धता पर चिकित्सा ऑक्सीजन की एक सतत धारा का उत्पादन करने में समक्ष है, और ऑक्सीजन की आपूर्ति के साथ प्रतिदिन 100 बिस्तरों का समर्थन करने में समर्थ है। इसका निर्माण गूगल इंडिया द्वारा दान किया गया है PATH के तकनीकी और ज्ञान समर्थन के साथ स्थापित किया गया है। रविवार को ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन मौके पर उत्तर प्रदेश आयुक्त वाणिज्यिक कर मिनिस्टर एस और डॉ डेन्ज़िल गोडिन ने कहा की इस ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट की स्थापना हमारे मिशन को पूरा करने के लिए सक्षम हैं।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button