102और 108 सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इंटरनल CRM ऑडिट की शुरूआत

लखनऊ। GVK EMRI के द्वारा 102और 108 सुविधा को बेहतर बनाने के लिए इंटरनल CRM ऑडिट की शुरूआत हो गई है। विकास मणि त्रिपाठी ने बताया 102 और 108 की सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए इंटरनल CRM ऑडिट चल रही है। इस ऑडिट के अंतर्गत एंबुलेंस में छोटी से छोटी कमियों को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और साथ ही साथ EMT और चालक की रिफ्रेशर ट्रेनिंग दी जा रही है।

यह इंटरनल ऑडिट 2 दिसंबर से 18 दिसंबर तक चलेगी। इस ट्रेनिंग से EMT और Pilot को सही उपचार देने के लिए ट्रेनिंग दी जा रही है। विकास मणि त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद और लखनऊ की टीम में से कुशल लोगों को चयनित कर के फील्ड में उतारा गया है।  इस इंटरनल ऑडिट के अंतर्गत 102 और 108 एंबुलेंस सेवा में छोटी सी छोटी सी कमियां जैसे पर्दे , EMT को दवाइयों के बारे मे जानकारी , एंबुलेंस की मरम्मत ,आदि पर काम चल रहा है ।

विकास मणि त्रिपाठी ने जब से 102 और 108 एंबुलेंस का कार्यभार संभाला है तभी से वह सभी कर्मचारियों के चहेते बन गये हैं। उन्होंने एंबुलेंस में छोटी-छोटी खामियों को दूर करने के लिए जो प्रयास किया है वह सराहनीय है। इतनी तत्परता और लगन के साथ मरीजों के हित के बारे में सोचने वाले बिरले इंसान ही मिलते हैं।

 

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button