बिजली पोल में उतरे करंट की चपेटमें आकर मजदूर की मौत 

नगर निगम विभाग की लापरवाही से उजड़ गया परिवार

लखनऊ। नगर निगम विभाग के अधिकारियों की लापरवाही से एक बसा बसाया परिवार उजड़ गया।

हंगामा काटा

बुधवार देर शाम तालकटोरा क्षेत्र के कोठारी बंधु चौराहे पर लगे बिजली के पोल में करंट उतरने से मजदूर उसकी चपेट में आ गया। जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टर मैं उसे मृत घोषित कर दिया।
जिस पर गुस्साए परिजनों ने चौराहे पर जमकर हंगामा काटा। जिस पर मौके पर पहुंचे विभाग के अधिकारियों ने  तत्काल पोल की लाइन काट दिया।

चार बेटियां

बबलू गुप्ता उम्र 50 वर्ष जो मूल रूपसे ग्राम जरहा थाना कासिमपुर हरदोई का रहने वाला था। जो सआदतगंज थाना क्षेत्र के लकड़मंडी में जेटी चौकी के पास किराए के मकान में  रहकर मजदूरी का काम करता था। जिसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां खुशी,रिद्धि,सिद्धि समेत लड्डू है। जिसमें से खुशी की शादी करीब 1 साल पहले हो गई है।
पास में ही फल का ठेला लगाने वाले ने बताया कि बुधवार की देर शाम बबलू मजदूरी करके आने के बाद कोठारी बंधु चौराहे पर लगे बिजली के पोल के नीचे बने चबूतरे पर बैठ गया था। अचानक बिजलीके पोल में करंट आने से वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाजके लिए ट्रामा सेंटर ले जाया गया।
जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर जानकारी मिलते ही विभाग के हाथ पांव फूल गए। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने खंबे की बिजली काट कर राहत की सांस ली। परिचितों ने बताया कि मृतक बबलू करीब 35 साल से यहां पर किराए के मकान पर रह रहा था।
वह पहले हर्ष पुरम में रहता था जिसके बाद वह लकड़मंडी में रहने लगा। परिजन शव का पोस्टमार्टम होने के बाद उसके गृह जनपद हरदोई ले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button