घर में आग लगने से लाखों का नुकसान

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में घर के प्रथम तल पर रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई।आग से कमरे में रखा सारा सामान जल गया। कोई जनहानि नहीं हुई है।
लीडर फायर मैन इंदिरानगर धर्मराज सिंह ने बताया कि सीमांत नगर में मोहम्मद रफीक, बहू आशमा बानो, साला फहीम, अदीबा बानो और दो बच्चे कसान व सुफियान के साथ रहते हैं। रविवार करीब दो बजे सुफियान घर के बाहर सामान लेने गया था। लौटते समय उसने देखा कि प्रथम तल पर आग की लपटें निकलते देखी। उसने शोर मचा दिया। उसके बाद सभी सदस्य भागकर घर के बाहर आ गए।
सूचना पर इंदिरानगर की दो और बीकेटी की एक फायर यूनिट मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड टीम ने करीब 40 मिनट पर आग पर काबू पाया। आशमा बानो ने बताया कि दो माह पूर्व उसके भाई फहीम की शादी हुई थी। घर में रखी 50 हजार की नगदी, जेवर, शादी का सारा सामान, घर की रजिस्ट्री, बेड, अलमारी, दो बक्से व अन्य घरेलू कागजात समेत करीब 10 लाख रूपए का सामान जल कर राख हो गया। कोई जनहानि नही हुई।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com
Back to top button