मानसिक मंदित बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षण और प्रशिक्षण मिलेगा

लखनऊ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मानसिक मंदित (माइल्ड/मॉडरेड) बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षण/प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उप्र लखनऊ द्वारा संचालित राजकीय ममता विद्यालय, बुद्धेश्वर चौराहे के आगे जीबीपंत पॉलीटेक्निक के सामने मोहान रोड़ लखनऊ में संचालित है।

विद्यालय में सत्र 2021-22 हेतु प्रवेश प्रारम्भ है, जिसके अन्तर्गत 06 से 18 वर्ष तक की बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षण एवं प्रशिक्षण दिया जाता है बालिकाओं हेतु निःशुलक रहने-खाने, वस्त्र, बिस्तर एवं उपचार आदि की व्यवस्था है इच्छुक अभिवाक अपनी पुत्री का दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिखाकर प्रवेश फार्म किसी भी कार्यदिवस में कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं अथवा दूरभाष सं0-9621287039 पर सम्पर्क कर सकते है।

Rajeev Jain

rajeevcrime@gmail.com

Leave a Reply

Back to top button